फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब अफवाहें हैं, किसी दल में शामिल हाेने का सवाल ही नहीं- शिवपाल

Fri, 02 Feb 2018 08:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
शिवपाल सिंह यादव एवं अरुण जेटली
श‌िवपाल स‌िंह काे लेकर अटकलाें का बाजार हमेश गर्म रहता है। एेसे में उन्हाेंने सभी पर व‌िराम लगाते हुए कहा है क‌ि मैं समाजवादी पार्टी का विधायक हूं और चुनाव आने पर ही कोई निर्णय लूंगा। किसी दल में शामिल होने का सवाल नहीं, सब अफवाहें हैं। वह प्रदेश के लोगों की नब्ज पर नजर रख रहे है।

 
विज्ञापन

बजट किसानो के ल‌िए नही है

2 of 4
शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट किसानो के ल‌िए नही है। विधान सभा चुनावों में किसानों के सभी कर्ज माफ करने का वादा करने वाली बीजेपी ने सत्ता में आते ही वादाखिलाफी की और कर्जमाफी के नाम पर छलावा किया है। 


   
विज्ञापन

किसानों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है

3 of 4
शिवपाल सिंह यादव
उन्होंने कहा कि बजट में रबी की फसलों का लागत से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का प्रस्ताव केवल चुनावी स्टंट साबित होगा। किसान देश भर में बर्बाद हो गया है। आलू, गेहूं , लहसुन , चना के भाव किसानों को रुला रहे हैं। किसानों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है।

 
विज्ञापन

नोटबंदी से देश की आर्थिक विकास दर  गिर गयी है

4 of 4
शिवपाल सिंह यादव
जीएसटी से व्यापारी परेशान है, नोटबंदी से देश की आर्थिक विकास दर  गिर गयी है। मध्यवर्ग को टेक्स छूट में भी राहत नही दी गई है। भाजपा राज में उत्तरप्रदेश के थाने -तहसील जबरदस्त लूट, और रिश्वत खोरी के अड्डे बन गए है। विकास का एक भी काम नही हुआ और कानून व्यवस्था एक दम से ध्वस्त हो गयी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें