फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले- सभी जिलों में जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी प्रसपा, भाजपा को हटाने में सभी पार्टियां मिलकर करें गठबंधन

Mon, 05 Apr 2021 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पंचायत चुनाव में प्रदेश के सभी जनपदों की सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वे रविवार को निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने कानपुर आए थे। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया।
विज्ञापन


बंगाल चुनाव के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पूरे देश की जनता परेशान है। बीजेपी केवल उद्योगपतियों की मदद कर रही है। उन्होंने गैर भाजपा वाद का नारा दिया। कहा कि सभी पार्टियां मिलकर गठबंधन करें, जिससे भाजपा को हटाया जा सके।

उन्होंने तलाक महल में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही समाजवादी भगवती सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। स्वागत करने वालों में सुनील बाजपेई, हाजी अयूब आलम, प्रभात गहरवार, पुष्पेंद्र यादव, रिजवान अहमद सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें