मुलायम से आवास पर मिलने पहुंचे शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
आज मुलायम सिंह यादव अपने इटावा आवास से नामांकन के लिए मैनपुरी निकलेंगे। इसी बीच शिवपाल सिंह अपने बड़े भाई मुलायम सिंह से आशीर्वाद लेने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मुलायम के पैर छुए और नामांकन की बधाई दी। साथ ही उनकी जीत की कामना की।
बता दें कि, आज मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट पर नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। हालांकि, मैनपुरी से मुलायम के खिलाफ कांग्रेस व भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। ऐसे में मुलायम के निर्विरोध होने की सम्भावना है।