फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: तहसील पहुंचे शिवपाल यादव, बोले- समस्याओं का निष्पक्ष निस्तारण करें, सपा के सम्मेलन पर भी कसा तंज

Wed, 28 Sep 2022 11:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अचानक तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सपा के सम्मेलन पर तंज भी कसा।
विज्ञापन
तहसील का निरीक्षण करते विधायक शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव बुधवार को जसवंतनगर तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील, भूलेख, राजस्व, निबंधक दफ्तरों में जाकर कार्यशैली देखी। तहसील में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम रितुप्रिया को उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों से अवगत कराया।

विज्ञापन

निलोई गांव के एक पैमाइश के मामले में एसडीएम को निष्पक्ष टीम बनाकर मामला निस्तारित करने के लिए कहा। एसडीएम से जनशिकायतों को निष्पक्षता से निस्तारित करने के लिए कहा है। प्रभारी तहसीलदार अवनीश कुमार  से भी जानकारी ली।
रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रभारी सब रजिस्ट्रार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव से व्यवस्था की जानकारी की। कार्यालय जाकर सीओ अतुल प्रधान को शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए कहा। उनके साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू,  राजेंद्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता, इंद्र जीत सिंह यादव मौजूद रहे।   

विज्ञापन

सपा सम्मेलन पर भी कसा तंज
एक तरफ समाजवादी पार्टी का सम्मेलन चल रहा है तो दूसरी तरफ सपा विधायक और प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया कि पहले 2014, फिर 2017, फिर 2019 और इसके बाद 2022... अब आज के बाद आगे नया विहान नहीं, मार्ग अवसान की तरह जाता दिख रहा है। उनकी इस तंज को पार्टी के सम्मेलन से जोड़ कर देखा जा रहा है।

प्रसपा मनाएगी भगत-लोहिया- जेपी पखवाड़ा
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर से डा.लोहिया की पुण्यतिथि 12 अक्टूबर तक भगत-जेपी-लोहिया पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान इन महापुरुषों के विचारों से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रसपा कार्यालय में पखवाड़े की शुरुआत करते हुए पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। देश में बढ़ती आर्थिक विषमता चिंताजनक है। इस दौरान प्रमुख प्रवक्ता दीपक मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी, लोहिया, जयप्रकाश और भगत सिंह की कार्यप्रणाली भले ही अलग हों लेकिन विचारधाराएं समदर्शी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें