फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: शिवपाल के धरने के दौरान पुलिस पर भीषण पथराव, 2 सिपाही घायल

Sun, 11 Jun 2017 09:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल यादव अपने समर्थकोंं के साथ सैफई थाने में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैफई थाने में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव विधायक शिवपाल यादव के धरना खत्म करते ही अचानक पथराव चालू हो गया। पुलिस अफसर जैसे-तैसे जान बचाकर भागे। इस बीच दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
 
Trending Videos

जीप टूटी, साथ दो पुलिसकर्मी भी घायल

शिवपाल के धरने में हुए पथराव से घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जानाकारी मिली है कि इस पथराव में एक पुलिस जीप भी टूटी है जबकि दो सिपाही घायल हो गए हैं। इन्हें फौरन सैफई मेडीकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई अफसर मौके पर हालात संभालने में जुटे है। बता दें पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा पथराव करने वालो को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।   यह बात भी सामने आ रही है कि कुछ शराबियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें सिपाही नितिन घायल हो गया जबकि चौबिया थाने की सरकारी जीप यूपी 75 जी 0326 और चालक अमीर सिंह भी घायल हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बता दें प्रदेश के थानों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के कारण शि‍वपाल यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ शन‍िवार को सैफई थाने में धरने देने पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा थानों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। थानेदार और पुल‍िस बेलगाम हो रही है। पुल‍िस जनता की नहीं सुन रही है। जनता परेशान हो रही है। पुल‍िस अपराध‍ियों को शरण दे रही है। वाहन चेक‍िंग में पुल‍िस धन उगाही कर रही है।

कुछ देर बाद धरना समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं की पुल‍िस झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने पुल‍िस पर पथराव कर द‍िया। बताया जाता है क‍ि इस घटना में दो स‍िपाही घायल हो गए, ज‍िन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन

इसके पहले भी थाने में धरना दे चुके हैं श‍िवपाल...

सैफई में शिवपाल के धरने में हुए पथराव के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला
- शिवपाल यादव मई महीने में भी एक बस ड्राइवर को इंसाफ दिलाने के लिए इटावा के एक थाने में धरने पर बैठ गए थे।
-आरोप था कि दबंगों ने ड्राइवर के साथ 3 बार मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से शिवपाल खफा थे।
-श‍िवपाल यादव ने कहा था, ''पहले बीएसपी में गुंडे थे, अब बीजेपी में हैं। कानून-व्यवस्था अभी तक ठीक नहीं हुई है। पुलिस गुंडों से मिली हुई है।''
-उन्होंने आगे कहा, ''पुल‍िस जनता को लूट रही है और उन पर अत्याचार भी कर रही है। करीब 4-5 लोगों को पुलिस मार चुकी है। जब तक इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, हम यहीं बैठे रहेंगे।''
- ''थाना इंचार्ज ने तो हद ही कर दी है। वो गुंडों से ज्यादा गुंडई कर रहा है। जहां पर भी हमारे लोगों पर झूठा केस लिखा गया है, वो हमें एप्लीकेशन दे दें। हम कार्रवाई करवाएंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें