फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफजदा कन्नौजवासीः किसने भेजे शिकारी कुत्ते?, हर रोज 50 लोगों को काटने के बाद हो जाते अदृश्य 

Sat, 10 Jun 2017 05:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कन्नौज में आया खतरनाक कुत्तों का झुंड
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज शहर में न जाने कहां से शिकारी कुत्तों का झुंड घुस आया है। ये शिकारी कुत्ते हर दिन 50 से ज्यादा लोगों को काटकर गायब हो जाते हैं। अभी तक इन्हें पकड़ने के कोई इंतजाम न होने से लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।  
विज्ञापन
  कन्नौज में कुत्तों का हमला जारी है। जिला अस्पताल व सीएचसी के रिकार्ड बताते हैं कि एक महीने में 1500 से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। जिले के लोग कुत्तों के काटने से खौफ में हैं। अस्पताल में मौजूद मरीज विनय कुमार का कहना है कि वह बाइक से जा रहे थे तभी अचानक आवारा कुत्ता उनकी बाइक के पीछे दौड़ पड़ा। बचाव करने के लिए बाइक दौड़ाई तो नियंत्रण खो कर सड़क किनारे जा गिरा, इसी दौरान कुत्ते ने उन्हें काट लिया।

अचानक कुत्तों ने हमला बोल दिया

आवारा कुत्ते
कन्नौज के आलोक कुमार का कहना था कि वह खेतों पर गये थे,  कुछ कुत्ते बैठे थे , जैसे ही पास पहुंचे तभी कुत्तों ने हमला बोल दिया, शोर मचाने पर आसपास खेतों पर मौजूद लोगो ने उन्हें बचाया। इस तरह की अनेको घटनाओं ने लोगो में कुत्तो के प्रति खौफ पैदा कर दिया है। वन विभाग की ओर से इतनी ज्यादा घटनाएं होने के बाद भी अभी तक कोई जरुरी कार्रवाई नही की गई है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले डीएम जगदीश प्रसाद ने डीएफओ आरके सिंह को निर्देशित किया था कि आवारा कुत्तों को चिन्हित कर जाल डालकर पकड़े, लेकिन अभी तक एक भी कुत्ता नहीं पकड़ा गया। 
 

कन्नौज जिला अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा

आवारा कुत्ते
मरीजों की संख्या          माह            साल
--------------------------------------------------------
674                     सितंबर        2016
728                    अक्तूबर        2016
749                    नवंबर         2016
764                     दिसंबर         2016
69                      जनवरी         2017
 निल                    फरवरी         2017
194                     मार्च           2017
753                     अप्रैल           2017
1022                    मई             2017
 
विज्ञापन

सीएचसी में कुत्ता काटने की दी जाने वाली वैक्सीन

आवारा कुत्ते
माह    साल   कन्नौज  तिर्वा   हसेरन  सौरिख  छिबरामऊ तालग्राम  जलालाबाद    गुगरापुर
अप्रैल 2017   65   60     निल    30       30      60        निल         निल
---------------------------------------------------------------------
मई    2017   60   30      60   150      90       120      निल         20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें