फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के समर्थन में सैफई बंद, सड़क पर उतर नारेबाजी

Fri, 16 Sep 2016 12:06 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल के समर्थन में समर्थकों ने किया रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा परिवार में छिड़ा 'युद्ध' थमता नजर नहीं आ रहा। गुरुवार काे शिवपाल के इस्तीफा देते ही उनके सैफई स्थ‌‌ित पैतृक अावास के बाहर समर्थ्रकाें का जमावड़ा लग गया। रातभर समर्थक उनके घर के बाहर डटे रहे अाैर सुबह हाेते ही उनके समर्थन में नारेबाजी अाैर बाजार बंद एलान कर दिया। शिवपाल समर्थकाें ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में जमकर हंगामा काटा। इटावा के शास्त्री चाैराहा अाैर कस्बा बसरेहर में सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सत्ताधारी सपार्ईयाें के इस कदम से पुलिस महकमा भी असमंजस में दिखार्ई दे रहा है। 
विज्ञापन

अखिलेश हटाअाे, नेता जी काे लाअाे

सैफई के जशवंत नगर में शिवपाल के समर्थक बाजार बंद कराते हुए - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार  की सुबह सैकड़ाें की संख्या में सैफर्ई स्थित शिवपाल के अावास के बाहर जुटे समर्थकाें ने अखिलेश सिंह यादव के खिलाफ बगावती सुर अपना लिए। अखिलेश यादव काे मुख्यमंत्री पद से हटाकर मुलायम सिंह यादव काे पद संभालने की मांग करने लगे। शिवपाल समर्थकाें का कहना है कि अखिलेश पार्टी अाैर सरकार दाेनाें ही नहीं चला पा रहे हैं। समर्थकाें ने शिवपाल के ससम्मान पार्टी अाैर सरकार दाेनाें में ही वापसी कराने की मांग की। कहा कि अखिलेश शिवपाल से पैर छूकर माफी मांगे।  
 
विज्ञापन

शिवपाल के लिए बंद रहेगा बाजार

नारेबाजी करते सैफई में शिवपाल के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
सैफर्ई के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय व्यवसायियाें ने शिवपाल के हक में फैसला अाने तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। कहा कि यह नेताजी काे तय करना है कि वह किसके हक में फैसला लेते हैं, लेकिन शिवपाल उनके नेता हैं अाैर वह उनकी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकते। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें