वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से बड़ी संख्या में लाेगाें के हताहत हाेने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सीएम ने डिप्टी सीएम काे फाैैरन माैके का मौके का मुआयना करने का अादेश दिया है। इस हादसे के बाद सपा नेता ने गहरा शाेक जताया है।
इस हादसे पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने गहरा शाेक जताया है। उन्हाेंने कहा है 'लोगों के हताहत होने की खबर से मन आहत है।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सरकार पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुचाए व हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करे'।