फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बिगाड़ा मुंह का स्वाद, इस फसल काे हुअा सबसे ज्यादा नुकसान 

Tue, 15 May 2018 06:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में एक पखवारे से बिगड़े मौसम का असर पान की खेती पर पड़ा हैं। तेज आंधी तूफान के चलते छोटे छोटे आम गिर जाने से आम मालिकों को भी खासा नुकसान हुआ है। बिगड़े मौसम से रबी और खरीफ की फसल पर कोई असर नहीं पड़ा है। 
विज्ञापन


एक पखवारे से बिगड़े मौसम के मिजाज से आएदिन आ रही तेज आंधी के चलते पान की फसल खासी प्रभावित हुई हैं। कई पान बरेजे गिरकर जमींदोज हो गए। जिससे पान की फसल बर्बाद हो गई वहीं तेज धूप पड़ने से भी पान की फसल बर्बाद हो रही हैं।

पान अनुसंधान केंद्र के अधिकारी डा. आई सिद्दीकी ने बताया कि तेज धूप पड़ने से पान की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैं। इसे बचाने के लिए दिन में कई बार सिंचाई करने की जरूरत है। जिले में रबी और खरीफ की फसल की पैदावार होती है। कुछ स्थानों पर आम के पेड़ भी लगे हैं। थोड़ी बहुत आम की पैदावार भी होती है।
विज्ञापन


जिससे आम की फसल को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। वहीं पान की फसल भी प्रभावित हुई है जबकि रबी की फसल पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। कारण, फसल कटने के बाद खलिहान भी उठ चुक थे। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डा. मुकेश का कहना है कि जिले में थोड़ा बहुत पान की फसल प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें