परिजनों को बंधाया ढांढस
जसवंतनगर में होली पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के घर जाकर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि सरायभूपत की प्रधान के पति रमेश यादव ने इस दुर्घटना की जानकारी फोन से दी। नई पीढ़ी का इस तरह से हादसे में चले जाना दुखद है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने परिजनों को जागरूक करना चाहिए कि यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया पर हेलमेट और चार पहिया पर सीट बेल्ट जरूर लगाएं। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव आदि मौजूद रहे।