फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों ही बातों में दुखी हुए शिवपाल, कहा- ‘बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें युवा’

Sun, 05 Feb 2017 12:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
इटावा में जनसंपर्क के दौरान पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव लोगों से बातें करते-करते अचानक दुखी हो गए। उन्होंने दर्द भरी आवाज में कहा कि कभी बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना। शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को जसवंतनगर विधानसभा के ताखा क्षेत्र में पुंजा, समथर, दींग, बेलाहार, रतहरी, ककराही, ताखा, कुदरैल, पुरैला में जनसभा की। जनता से सपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने विकास कार्य भी गिनाए। कहा कि ताखा को जनपद में विकास कार्यों में प्रथम माना जाता है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने उन्हें जसवंतनगर विधान सभा से टिकट दिया है। सभी कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर पूरी तरह चुनाव में जुट जाएं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को उनके खाते में पंद्रह लाख भेजने का वादा किया था लेकिन किसी को कुछ भी नहीं मिला। नोटबंदी से किसानों को लाइन में खड़ा होना पड़ा और अपना ही पैसा निकालने के लिए परेशानी उठानी पड़ी।

जनसभा को पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, ध्रुव कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरपाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव, सुरेश यादव, पूर्व  मंत्री उमेश दीक्षित ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रवीण शुक्ला, तालेसिंह यादव, अनिरुद्ध यादव, राजेश अग्निहोत्री, अखिलेश यादव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें