अधिवक्ताओं ने कोर्ट में सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव का 69वां जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कचहरी में केक काटकर नेता जी के दीर्घायु होने की कामना की गई।
इटावा जिले में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में मनाया। अधिवक्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाई और अपने नेता की लंबी आयु की कामना करते हुए उनके स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आयोजन ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव हमारे नेता हैं, जिनका जन्मदिन मनाया गया है। इस दौरान अधिवक्ता सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू यादव, रामनाथ यादव, एडवोकेट रामशरण, देवेंद्र पाल, प्रवीण कठेरिया, शैलेंद्र चौहान, भानु प्रताप सिंह, अनिल वर्मा, चंद्र प्रकाश यादव, सुभाष चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।