फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने किसानों व युवाओं को बर्बादी की ओर धकेला: शिवपाल

Sun, 20 Sep 2020 06:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि मोदी और योगी ने युवाओं और किसानों को बर्बादी की ओर धकेल दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, प्रसपा ने साइकिल संदेश यात्रा शुरू की है, जो यूपी के विभिन्न स्थानों से गुजर रही है। रविवार को भाजपा सरकार विरोधी नारों की गूंज के साथ प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव के गृह क्षेत्र जसवंतनगर के हाईवे बस स्टैंड चौराहे पर साइकिल यात्रा पहुंची।

जिसका प्रसपा अध्यक्ष और जसवंतनगर क्षेत्र के प्रसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रैली का नेतृत्व प्रो. अवधपाल ओझा कर रहे हैं। प्रसपा अध्यक्ष व  विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर  हमला बोला।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। किसानों और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेलकर हताश और निराश कर दिया गया है। किसी को नौकरी देना तो दूर लोगों की नौकरियां लेने की बात की जा रही हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना के नाम पर बजट में जमकर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और लूट ऊपर बैठे लोगों के इशारे पर हो रही है। लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं हैं। बड़े उद्योग घरानों की कठपुतली बनकर यह सरकार देश को निजीकरण की आड़ में बेच रही है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने भी विचार व्यक्त किए।  इस दौरान प्रसपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, प्रो.बृजेश यादव, महावीर सिंह यादव, जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली, सुभाष गुप्ता, भगीरथ करू यादव, राजपाल सिंह यादव, गोपाल गुप्ता, कृष्णा यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें