फोटो संख्या 27 मंदी समिति से निलोई तक जोड़ने वाला खड़ंजा
- फोटो : ETAWHA
मंडी समिति से निलोई को जोड़ने वाले जर्जर खडंजे को ठीक कराने की मांग किसानों ने मंडी परिषद से की है। साथ ही पक्की सड़क बनवाने की मांग भी की है।
दरअसल, किसानों को करीब तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर मंडी समिति आना पड़ता है। ऊबड़-खाबड़ रास्ते होने पर चुटहिल भी होना पड़ता है। खड़ंजे के आसपास बड़ी-बड़ी घास भी खड़ी है।
बारिश का मौसम होने की वजह से लोग विषैले जीव-जंतुओं के होने के डर से भी नहीं निकलते। यही वजह है कि किसानों को तो छिमारा रोड से बस स्टैंड चौराहे से हाईवे तक का चक्कर लगाना पड़ता है।
परेशान किसानों का कहना है कि मंडी समिति से निलोई गांव तक का यह एक किलोमीटर का पक्का रास्ता बन जाने से निलोई के अलावा आलमपुर, नगला राठौर, नगला निहाल, नगला नरिया, परसौआ, उतरई, भैसान, नगला गडरियान के किसानों के लिए तीन किलोमीटर की दूरी खत्म हो जाएगी।
क्षेत्रीय किसानों ने मंडी परिषद से पक्की सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। उधर, इस बारे में मंडी समिति के प्रभारी सचिव रविंद्र सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई मांग नहीं की गई है।