फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद शिवपाल ने की जसवंतनगर से चुनाव लड़ने की घोषणा

Thu, 19 Jan 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ही जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार होंगे। शिवपाल सिंह के ग्रीन सिगनल के बाद अब इस सीट पर उनके पुत्र आदित्य यादव अंकुर के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लग गया है। सैफई में शिवपाल ने खुद यह घोषणा की है। 
विज्ञापन

चुनाव लड़ने की घोषणा गुरुवार को खुद शिवपाल सिंह यादव ने एसएस मेमोरियल इंटर कालेज में कार्यकर्ताओं से मेल मिलाप के दौरान की। उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े बूथ और सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के आदेश का वे सम्मान करते हैं। नेताजी के सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में जिताने के लिए अभी से जुट जाएं। लखनऊ में पिछले करीब एक महीने से चल रही राजनैतिक उठापटक के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार की दोपहर बाद सैफई पहुंचे। वहां उन्होंने समाजवादी पार्टी से जुडे़ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से उन्होंने स्पष्ट कहा कि नेताजी के आदेश का सम्मान करते हुए वे खुद ही जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अब कहीं कोई विवाद अब नहीं है। अब सिर्फ चुनाव जीेेतना है।  सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुटें। इस बार फिर प्रदेश में सपा की सरकार बनानी है। उन्होंने क्षेत्र के बूथ और सेक्टर प्रभारियों से क्षेत्र की जानकारी ली। कहा कि सभी बूथ और सेक्टर प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में जनता के बीच समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख डा.अजंट सिंह यादव, रामनरेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव कृष्ण कुरारी गुप्ता, अजय भदौरिया, राकेश यादव, केके यादव, संजय शुक्ला, फिरोज अंसारी, बबलू शुक्ला, अनवार हुसैन, अनवार पहलवान, फरहान शकील सहित क्षेत्र के तमाम प्रमुख नेता मौजूद रहे। 
समर्थकों ने किया स्वागत
सैफई में शिवपाल सिंह यादव के स्वागत में उनके समर्थकों के चेहरे ही दिखाई दिए। शिवपाल सिंह के प्रदेश अध्यक्षी में बनाए गए जिला अध्यक्ष सुनील यादव, राकेश यादव, अजय भदौरिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित ज्यादातर चेहरे वहीं थे जो उनके करीबी माने जाते रहे। वहीं नवगठित सपा की जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं अन्य चेहरे वहां दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें