फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और शाह के फॉलोअर हैं शिवपाल

Wed, 25 Jan 2017 04:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए शिवपाल सिंह यादव भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को खुलेआम कोसते हों, लेकिन असल में वह उनके फॉलोअर हैं। शिवपाल सिंह अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा अरुण जेटली को भी फॉलो कर रहे हैं। इन तीनों के साथ शिवपाल ने कुल 45 अन्य हस्तियों को फॉलो किया है। जिसमें ऑफिस ऑफ आरजी यानी राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव, आजम खान, ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर अखिलेश यादव जरूर सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने ट्विटर पर न तो पीएम मोदी को फॉलो किया है और न ही किसी दूसरे भाजपा नेता को।
विज्ञापन

नहीं छोड़ पा रहे पद का मोह
राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने भतीजे अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद भी शिवपाल सिंह यादव पद का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। वैसे तो वह रोज अपने ऑफिशियल ट्विटर और फेसबुक एकाउंट का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने दोनों ही जगह अभी भी खुद को समाजवादी पार्टी का स्टेट प्रेसिडेंट दिखाया है।
पार्टी के वेबसाइट से शिवपाल आउट
शिवपाल सिंह यादव से अखिलेश हर कदम पर दूरी बनाते जा रहे हैं। यहां तक उन्हें वेबसाइट से भी आउट कर दिया गया है। पार्टी की वेबसाइट पर आजम खान को तो जगह मिली है, लेकिन शिवपाल का एक जगह भी फोटो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें