फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से टिकटों का काउंट डाउन शुरू

Wed, 25 Jan 2017 04:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा का काउंट डाउन बुधवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कानपुर की संभावित तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 26 या 27 जनवरी को हो सकती है। पार्टी सूत्रों की मानें तो रायबरेली और अमेठी की सीटों पर सपा के साथ बात नहीं बन पाने के कारण प्रत्याशियों की घोषणा अटकी है। सभी दावेदारों की स्क्रूटनी कर ली गई है।
विज्ञापन

तीसरे चरण के चुनाव में नामांकन कराने की अंतिम डेट 31 जनवरी है। 28 और 29 जनवरी को अवकाश के कारण नामांकन नहीं होंगे। ऐसे में 26 तारीख के बाद नामांकन कराने के लिए कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों को 27, 30 और 31 यानी सिर्फ तीन दिन ही मिलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि 26 जनवरी से दूसरे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा होना शुरू हो जाएगी। शहर के कांग्रेसी प्रत्याशी 30 और 31 जनवरी को ही नामांकन करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें