फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने काफिले पर हुए हमले के बाद गुस्से से तिलमिलाये शिवपाल, ये सब कह गए

Mon, 20 Feb 2017 11:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
इटावा के जसवंत नगर में मतदान के दौरान अपने काफिले पर हुए हमले से शिवपाल गुस्से से तिलमिला गए हैं। शिवपाल का कहना है कि  कुछ लोगों के इशारे पर ऐसा किया गया। अब लखनऊ में जाकर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे।  
विज्ञापन


मतदान वाले दिन मुलायम के कुनबे ने भले ही एकजुट होने का दम भरा लेकिन शिवपाल सिंह यादव के तेवराें ने हवा का रुख एक बार फिर बदल दिया है। उन्हाेंने जसवंतनगर में सपा समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज के बाद जो बयान दिया, उससे लगता है कि उनके दिल में गुबार कायम है। 

सोमवार को सैफई में मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह ने कहा लखनऊ जाकर आगे क्या करना है और कैसे भाजपा को हराना है, इसकी रणनीति तैयार करेंगे। कहा कि शराब माफिया और भितरघात करने वालों ने कुछ लोगों के इशारे पर काम किया।
विज्ञापन


जांच के बाद सब सामने आ जाएगा। समय आने पर सबक सिखाया जाएगा। जब आचार संहिता लगी होती है तो अधिकारी निरंकुश हो जाते हैं। गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में भितरघाती वायरस ने समाजवादी पार्टी को इस प्रकार जकड़ लिया है कि हर नेता इससे पीड़ित दिख रहा है। सपा के प्रभाव क्षेत्र इटावा, औरैया, मैनपुरी जिलों की विधानसभा सीटों पर हर कोई असमंजस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें