धर्मनगरी चित्रकूट में जनसभा करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार की हालत जले हुए बिजली के ट्रांसफार्मर की तरह हो गई है। जो किसी काम लायक नहीं रहता अंत में उसे बदला जाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बुन्देलखंड की खनिज सम्पदा को लूटने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उसका प्रचार खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं। प्रदेश में युवाओं को धर्म जाति के आधार पर लैपटॉप बांटे जा रहे हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में उल्लेखित वादों का जिक्र कर कहा कि प्रदेश में 70 लाख युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। अवैध जमीन का कब्जा करने वाले सपाइयों को जेल भेजा जायेगा।