फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivoham: कानपुर में भक्ति-तकनीक का अनूठा संगम, कैलाश खेर बिखेरेंगे सुरों का जादू, AI से ज्योतिर्लिंग दर्शन

Sat, 28 Feb 2026 11:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला के सहयोग से आज सीएसजेएमयू विश्वविद्यालय में 'शिवोहम' का भव्य आयोजन हो रहा है, जहां गायक कैलाश खेर के भजनों, एआई तकनीक से ज्योतिर्लिंग दर्शन और लेजर शो के जरिए भक्ति को आधुनिक अंदाज में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @kailashkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में भक्ति का स्वरूप बदल रहा है। युवा पीढ़ी अब भक्ति को नए, ऊर्जावान अंदाज में अपनाने लगी है। मेट्रो शहरों में लोकप्रिय हो रही भजन क्लबिंग, जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स और तकनीक के साथ प्रस्तुत की जाती है। इसी उभरते ट्रेंड को पहचानते हुए 28 फरवरी को अमर उजाला अनोखे आध्यात्मिक अनुभव तिरंगा अगरबत्ती की प्रस्तुति शिवोहम को लेकर आ रहा है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय होने वाली इस आध्यात्मिक यात्रा का शिखर होगा सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और उनकी कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति, जहां भजनों की गूंज हर मन को गहराई से छू जाएगी।

विज्ञापन

शिवोहम कोई साधारण संगीत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का विराट उत्सव है। यह आयोजन कानपुर की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। आयोजन में प्रवेश करते ही कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और शांत ध्वनियां ऐसा अनुभव कराएंगी मानो स्वयं शिवलोक की यात्रा पर निकल पड़े हों। इसमें आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेंगा। एआई के माध्यम से 12 ज्योतिर्लिंगों का साक्षात्कार संभव होगा। इस आयोजन के टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं इसलिए अभी बुक कर इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें।

फूड कोर्ट, टैटू आर्ट्स और शिव थीम पर आधारित स्टॉल्स करेंगे आकर्षित
कार्यक्रम स्थल पर एक खास फूड कोर्ट होगा, जहां शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इसके साथ ही शिव भक्तों के लिए एक विशेष मार्केट प्लेस तैयार किया गया है, जिसमें फेस पेंटिंग, टैटू आर्ट्स और शिव थीम पर आधारित कई स्टॉल्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में ऊर्जा से भरपूर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति शामिल है, जो युवाओं को झूमने पर मजबूर करेगी। इसके अलावा डिवोशनल बीट्स डीजे शिवमय के साथ भव्य साउंड और लेजर शो दर्शकों को एक अलग ही आध्यात्मिक लोक में ले जाएगा। शिवोहम केवल संगीत का आयोजन नहीं है, बल्कि यह आत्मा को भीतर तक झकझोर देने वाला आध्यात्मिक जागरण है। यह ऐसा अनुभव है जिसे हर उम्र का व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों के साथ जरूर जीना चाहेगा।

ये हैं प्रायोजक
इस कार्यक्रम के प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती, पावर्ड बाय: हीरल वाह इंडिया मसाले, सस्टेनेबिलिटी पार्टनर: कानपुर नगर निगम, बेवरिज पार्टनर: कोका-कोला बॉटलर एसएलजी और ड्रिवन बाय पार्टनर: किया, एसोसिएट पार्टनर्स: सेक्रेड 111 डिटर्जेंट व पाउडर, पैशन बियॉन्ड इमैजिनेशन, बावर्ची सोयाबीन ऑयल, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और मुंशी पन्ना मसाले। हॉस्पिटैलिटी पार्टनर: ब्लू वर्ल्ड कैसल, आउटडोर पार्टनर: एक्सीलेंट एंटरटेनमेंट, वेन्यू पार्टनर: छत्रपति शाहू महाराज यूनिवर्सिटी, टिकटिंग पार्टनर: डिस्ट्रिक्ट और चैनल पार्टनर: न्यूज प्लस हैं।

शिवोहम भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का उत्सव है। नगर निगम कार्यक्रम में जीरो वेस्ट तकनीकी का उपयोग करेगा। वहां निकलने वाले वेस्ट को नगर निगम मौके पर ही निस्तारित करेगा। मेरी शहरवासियों से अपील है कि वे शहर में साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर करने में सहयोग करें ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना शहर टॉप में आ जाए। नगर निगम इसके लिए प्रयासरत है।  -अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन

शिव शक्ति और विज्ञान हैं। यह दोनों ही सृष्टि का मूल आधार है। शिव का तांडव सृजन, परिवर्तन और अंत के शाश्वत चक्र का प्रतीक है। यह ऊर्जा केवल विनाश की नहीं बल्कि नई उत्पत्ति और नवचेतना की प्रेरणा भी देती है। विवि परिसर में आयोजित होने जा रहा शिवोहम कार्यक्रम निश्चित रूप से सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आध्यात्मिक चेतना का संचार करेगा।  -प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति सीएसजेएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें