फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हटाए गए शिवली थानाध्यक्ष, सतीश सिंह को मिला भोगनीपुर का चार्ज

Sat, 21 Feb 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के बैरी सवाई में हुए विवाद के बाद शिवली थानाध्यक्ष को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अमरेंद्र बहादुर सिंह को शिवली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रसूलाबाद थानाध्यक्ष सतीश सिंह को भोगनीपुर थाने का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए छह थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव को सर्विलांस सेल भेजा गया है। उनकी जगह पर भोगनीपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह को शिवली थाने की जिम्मेदारी दी गई है। लंबे समय से रनियां थाना देख रखे निरीक्षक एसएन सिंह को रसूलाबाद थाने की जिम्मेदारी दी गई है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष सतीश सिंह को भोगनीपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, गजनेर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह को सिकंदरा थानाध्यक्ष बनाया गया। सिकंदरा थानाध्यक्ष दिनेश गौतम को रनियां थाने की जिम्मेदारी दी गई है। देवराहट थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह को गजनेर का थानाध्यक्ष बनाया गया। उनके स्थान पर जैनपुर चौकी प्रभारी सौरभ कुमार को देवराहट थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रनियां थाना के अपराध निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को अपराध शाखा, गजनेर के अपराध निरीक्षक धीरेंद्र कुमार को रसूलाबाद का अपराध निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

अमराहट थाने में तैनात एसआई मलोक चंद को कांधी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। शिवली थाना के एसआई अमित शुक्ला व रनियां थाना के एसआई देव नारायण द्विवेदी को अपराध शाखा भेजा गया। कांधी चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार को जैनपुर चौकी प्रभारी बनाया गया। रनियां थाने के एसआई अभिनेष कुमार को भोगनीपुर थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें