शतरंज में सबसे कम उम्र के बालक शिवांश ने 9 साल की उम्र में ही ऑल इंडिया रेटिंग में अपना स्थान हासिल किया है। कानपुर के शिवांश ने बताया कि एक दिन छोटे भाई श्रेयांश शर्मा ने शतरंज प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीती थी। उसे देख कर मुझे भी खेलने का शौक चढ़ा और कोच दिलीप सचान से ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया। महज 2 साल के अंदर अपनी लगन व मेहनत से शिवांश ने आज एक ऐसा मुकाम पाया है कि जिससे शहर का गौरव बढ़ा है।
ऐसा रहा अब तक का सफर
- विलाबांग स्कूल में हुई ओपेन शतरंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया।
- सोनेलाल पटेल स्कूल में हुई ओपेन शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया।
- गाजियाबाद में हुई स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
- आगरा में हुई स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
- नैनिताल में हुई नेशनल चैंपियनशिप में 72 रैंग पर जगह बनाई।