शिवांगी निफ्ट और सुकृति निट्रा में चयनित
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की दो छात्राओं ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर दिया। इनमें से शिवांगी ने निफ्ट की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की है जबकि सुकृति ने प्रतिष्ठित निट्रा की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है।
सीएसए से बीएससी गृह विज्ञान की पढ़ाई कर रहीं छात्रा शिवांगी सिंह का चयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के लिए हुआ है। निफ्ट की प्रवेश परीक्षा में शिवांगी को ऑल इंडिया 12वीं रैंक मिली है। शिवांगी यहां आवास विकास की रहने वाली हैं। पिता विनोद कुमार रेलवे में पार्सल हेड हैं और मां मंजू सिंह गृहिणी हैं। शिवांगी बताती हैं कि उन्हें फैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कॅरियर बनाना है। उन्होंने सफलता का श्रेय अपनी शिक्षिका डॉ. रितु पांडेय और डॉ. अर्चना सिंह को दिया।