फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर भ्रमण के साथ धूमधाम से निकाली शिव बारात

Fri, 19 Sep 2025 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर की रामलीला का गुरुवार को गणेश, मुकुट पूजन के शुरुआत हुई। दोपहर बाद आकर्षक झांकियों व बैंडबाजे के साथ नगर में शिव बारात निकाली गई। जिसमें नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अयोध्यापुरी मैदान में वैदिक मंत्रों के साथ गणेश पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद यहां से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। जगह जगह शिव बारात का लोगों ने स्वागत किया। बैंडबाजे के धुन पर युवा झूमते रहे। वहीं जय श्रीराम के नारे गूजते रहे। शिव बारात सदर बाजार, अशोक नगर, नयागंज, ब्रम्हनगर,गांधी नगर व शंकर दयाल नगर होते हुए देर शाम अयोध्यापुरी मैदान में पहुंची। यहां पर अतिशबाजी की गई।
रात में गणेश महिमा की लीला का मंचन हुआ। रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रशांत ओमर ने बताया कि शुक्रवार को शिव-पार्वती संवाद, नारद मोह लीला मंचन के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। शिव बारात में पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन, सुनील गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, जहान सिंह, अनूप त्रिपाठी ,पूतीलाल, सरमन शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें