राजपुर। अमराहट थाना क्षेत्र के करियापुर में गुरुवार शाम को पंखा की मरम्मत करने के दौरान शिक्षा मित्र को करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलस जाने से उनकी सीएचसी सिकंदरा पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। करियापुर निवासी सर्वेश कुमार राजपूत (52) पुत्र रामशंकर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार शाम छह बजे वह कमरे में लगे पंखे की मरम्मत कर रहे थे। तभी पंखे में करंट आ गया।
इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा ले गए। वहां डॉ. पवन ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि शिक्षामित्र की अस्पताल लाए जाने से पहले ही जान चली गई थी।
अनहोनी पर पत्नी राजकुमारी, बेटा शिवेंद्र प्रताप, बेटी रोली रोने लगी। शिवेंद्र ने बताया कि पिता शिक्षण कार्य के साथ खेती किसानी भी करते थे। अमराहट थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।