फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: साल में 59 दिन बजेगी शहनाई, 15 से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त समेत अन्य जरूरी बातें

Thu, 05 Jan 2023 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

साल 2023 विवाह, गृहप्रवेश आदि मांगलिक कार्यों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस साल 59 शुभ मुहूर्त हैं। वहीं, 15 जनवरी से मांगलिक कार्य शुरू होंगे। साथ ही, जनवरी में आठ शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
विज्ञापन
विवाह शुभ मुहूर्त 2023 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए 59 शुभ दिन बन रहे हैं। मांगलिक कार्य 15 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। शादी-विवाह और विशेष मांगलिक कार्यों को लेकर लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसके चलते बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित वीरेंद्र मोहन शुक्ला के अनुसार 20 नवंबर 2022 से शुक्र उदय होने के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। इस साल कुल 59 मुहूर्त हैं। इसमें आठ शुभ मुहूर्त जनवरी माह में, फरवरी में 11, मार्च में एक, मई में 14, जून में 11, नवंबर में चार, दिसंबर में पांच मुहूर्त हैं।
इसके अलावा पांच अनसूझे मुहूर्त भी हैं। इसमें विवाह करना शुभ और कल्याणकारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष में पांच स्वयं सिद्ध मुहूर्त होते हैं। इनमें फुलेरा दोज, देव उठनी एकादशी, बसंत पंचमी, विजया दशमी और अक्षय तृतीय शामिल है। इन पांच दिनों में मुहूर्त न होते हुए भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

यह दिवस अपने आप में सिद्ध मुहूर्त हैं। 26 जनवरी बसंत पंचमी, 21 फरवरी फुलेरा दौज, 22 अप्रैल अक्षय तृतीय, 27 जून भड़रिया नौवीं और 23 नवंबर को देवउठान एकादशी है। वर्ष 2023 में रविवार और द्वितीय शनिवार समेत 88 दिन छुट्टियां रहेंगी।

 इस साल के शुभ मुहूर्त
जनवरी - 15, 16, 18, 19, 25, 27, 30, 31।
फरवरी - 1, 6, 7, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 22, 26।
मार्च - 9, अप्रैल कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
विज्ञापन

मई - 3, 4, 7, 9, 10, 11, 12, 17, 21, 26, 27, 28, 29, 30।
जून - 3, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 22, 23, 25, 28।
जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्तूबर में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
नवंबर - 24, 27, 28, 29।
दिसंबर - 3, 4, 7, 8, 9।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें