फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सात फरवरी से 10 मिनट पहले छूटेगी शताब्दी एक्सप्रेस, कानपुर और इटावा स्टेशनों पर आने और जाने में नहीं बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नई दिल्ली से कानपुर के लिए चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सात फरवरी से स्टेशन से 10 मिनट पहले रवाना होगी। वहीं, दिल्ली से आने वाली इस गाड़ी को प्रायोगिक तौर पर अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे अफसरों के मुताबिक गाड़ी नंबर 12034 शताब्दी एक्सप्रेस अब नई दिल्ली से शाम चार बजे के बजाय 10 मिनट पहले यानी दोपहर 3:50 बजे चलेगी। सात फरवरी से यह गाजियाबाद स्टेशन 4:22 बजे तो अलीगढ़ स्टेशन पर 5:18 बजे आएगी। दो मिनट ठहराव के बाद कानपुर के लिए रवाना होगी। कानपुर और इटावा स्टेशनों पर इसके आने और चलने के समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बता दें कि कानपुर से चलने वाली 12033 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली जाने में अलीगढ़ स्टेशन पर दो मिनट रुकती थी, जबकि वापसी में यह ट्रेन गुजरती तो थी पर ठहराव नहीं था पर अब शुक्रवार से इसका लौटते समय भी ठहराव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें