फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी में चेन पुलिंग पर हंगामा, लखनऊ से फेल था एक कोच का एसी, यात्री उमस से रहे परेशान

Sun, 01 Sep 2019 07:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच का एसी फेल होने से परेशान यात्रियों ने चेनपुलिंग कर हंगामा किया। इस ट्रेन में लखनऊ से ही एसी फेल था, लेकिन आश्वासन दिया गया कि बैटरी रास्ते में चार्ज होने पर चार्जिंग होने लगेगी। 
विज्ञापन


लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12003) का चेयरकार कोच सी-14 का एसी फेल था। इसकी शिकायत यात्रियों ने लखनऊ में भी की थी। तब वहां स्टाफ ने कहा कि बैटरी डिस्चार्ज है, कुछ दूर चलने पर बैटरी चार्ज हो जाएगी और कूलिंग होने लगेगी।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सेंट्रल पर ट्रेन शाम 4:42 बजे पहुंची तो उमस में परेशान यात्रियों की शिकायत यहां भी दूर नहीं हुई। ट्रेन अपने निर्धारित समय छूट गई। तब नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


इसके बावजूद मेंटेनेंस के जिम्मेदार कर्मचारियों ने उन्हें शांत करा दिया और कहा कि बैटरी चार्ज नहीं है और आगे कुछ दूर चलने पर सही हो जाएगी। ट्रेन 22 मिनट बाद शाम 5:04 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें