फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले पंचायत हुई फिर दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट, युवक ने किशोरी को अगवा कर बनाया हवस का शिकार

Sun, 01 Sep 2019 07:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
कन्नौज के इंदरगढ़ में घर में मौजूद किशोरी को अगवा कर खेत में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 12 घंटे बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापा मार रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम को घर में अकेली थी। विशैनेपुरवा निवासी प्रवीन उर्फ गुड्डू पुत्र शिवबक्स ने मुंह दबाकर किशोरी को अगवा कर लिया था।

बाजरे के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शनिवार सुबह पीड़िता के साथ परिजन कोतवाली पहुंचे। आरोपी और पीड़िता पक्ष में रात करीब आठ बजे तक समझौते को लेकर पंचायत चलती रही।
विज्ञापन


समझौता सफल न होने से पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें