फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कल्चर टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप में शनाया का चयन

विज्ञापन
शनाया शर्मा अपने गुरु पंडित विनोद कुमार द्विवेदी एवं आयुष द्विवेदी के साथ।  - फोटो : संस्था
विज्ञापन
कानपुर। गुरुकुल रंजना देवी संगीत महाविद्यालय एवं ध्रुपद केंद्र की छात्रा शनाया शर्मा (13) का चयन संस्कृति मंत्रालय के सेंटर फॉर कल्चर रिसोर्सेज ट्रेनिंग नई दिल्ली की ओर से कल्चर टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप 2025-26 में शास्त्रीय गायन के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर ध्रुपद गायक पंडित विनोद कुमार द्विवेदी और आयुष द्विवेदी ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत शनाया को 20 वर्ष की आयु तक संगीत शिक्षा के लिए प्रति वर्ष 12,600 रुपये की सहायता मिलेगी। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मंचों पर प्रस्तुति का अवसर भी मिलेगा। आयुष द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष हिंदुस्तानी गायन में पूरे प्रदेश से केवल तीन बच्चों का चयन हुआ है, जिनमें शनाया भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक संस्थान से 35 विद्यार्थी विभिन्न सरकारी छात्रवृत्तियों के लिए चयनित हो चुके हैं। साकेतनगर निवासी सुमित शर्मा और भावना शर्मा की पुत्री शनाया पिछले सात वर्षों से ध्रुपद गायन का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें