फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: भाभी के साथ शादी का झांसा देकर चचेरा देवर करता रहा शोषण, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक पुरवा निवासी विधवा महिला ने चचेरे देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चचेरे देवर और उसके दो भाइयों व एक भाभी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक पुरवा निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन से सोमवार को मुलाकात की थी। इस दौरान बताया कि उसकी शादी 16 साल पहले एक युवक से हुई थी। युवक मजदूरी करता था। अब से पांच साल पहले पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। आरोप है कि महिला के चचेरे देवर धर्मेंद्र ने शादी का झांसा दिया। पांच साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि 16 मार्च की शाम महिला अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान धर्मेंद्र से शादी करने के लिए कहा। इस पर धर्मेंद्र, उसके भाइयों मोरपाल और पिलकू व मोरपाल की पत्नी मीना ने मारपीट की। घटना की जानकारी पर 29 मार्च को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में मामले में सुलह हो गई, लेकिन फिर भी धर्मेंद्र ने शादी नहीं की। पूरी जानकारी के बाद एसपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें