फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप-अमिताभ जैसे बड़े सितारों को लेकर फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर मुशीर आलम नहीं रहे

Thu, 21 Feb 2019 08:46 AM IST
shrilata biswas न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक

हिंदी सिनेमा में बड़े बजट की फिल्मों के पहले प्रोड्यूसर कानपुर निवासी मुशीर आलम का मुंबई में दिल की बीमारी की वजह से निधन हो गया। मशहूर प्रोडक्शन हाउस मुशीर रियाज के मालिक मुशीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को कानपुर में किया जाएगा। वे चमड़ा उद्योग से भी जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
साल 1970 में उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म सफर से फिल्म निर्माता बने मुशीर आलम ने बाद में राजेश खन्ना के साथ महबूबा और राजपूत जैसी सुपरहिट फिल्में भी बनाईं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनका सफर फिल्म शक्ति से शुरू हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
अमिताभ की फिल्म अकेला के भी वह प्रोड्यूसर रहे। सनी देओल को लेकर उन्होंने मुशीर रियाज प्रोडक्शन की जबर्दस्त औऱ समंदर जैसी फिल्में बनाईं। मुशीर आलम की बतौर फिल्म निर्माता आखिरी फिल्म अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म विरासत थी। मुशीर रियाज प्रोडक्शंस ने ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार और सायरा बानो के साथ 1976 में सुपर हिट फिल्म बैराग भी बनाई थी।

 

4 of 5
डेमो पिक
फिल्म निर्माता कलीम खान ने इस बारे में अमर उजाला को बताया कि 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके मुशीर आलम काफी अरसे से रीढ़ की समस्या से जूझ रहे थे और कुछ ही महीने पहले उनको हृदय की भी समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ऑस्ट्रेलिया से मंगाकर उनके हृदय में वाल्व लगाया गया। बुधवार सुबह उन्हें बेचैनी महसूस हुई औऱ उसके कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। उनके साथी और रिश्तेदार मुशीर रियाज का शव लेकर कानपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें