फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति मोहन की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, हू-ब-हू अनुष्का शर्मा वाला लहंगा पहन लिए सात फेरे

Thu, 21 Feb 2019 08:35 AM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
neeti mohan
बॉलीवुड में कई हिट गाने देने वाली नीति मोहन ने 15 फरवरी को एक्टर और मॉडल निहार पांड्या संग सात फेरे लिए थे । अब शादी के 5 दिन बाद नीति ने अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की है । तस्वीर में नीति और निहार पिंक ड्रेस के कॉम्बिनेशन में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
neeti mohan
गौर से इस तस्वीर को देखें तो नीति के लहंगे का कनेक्शन अनुष्का शर्मा से है । दरअसल, नीति ने हू-ब-हू अनुष्का शर्मा की शादी वाला लहंगा पहना । शादी की सभी रस्में हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस से हुईं। इससे पहले 14 फरवरी को मेहंदी, संगीत और हल्दी फंक्शन की तस्वीरें सामने आई थीं। 

विज्ञापन

3 of 6
neeti mohan
नीति मोहन की शादी में उनके पिता बृज मोहन शर्मा शामिल नहीं हो पाए थे। जिस वक्त नीति और निहार की शादी चल रही थी, उस वक्त बृज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। शादी की रस्मों के बीच ही बृज मोहन की तबीयत बिगड़ने लगी । उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया । 
 

 

4 of 6
neeti mohan
नीति के पिता कुछ थके हुए और असहज महसूस कर रहे थे । नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या ने शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किया था। इसमें बी टाउन के कई सेलेब्स शामिल होने वाले थे। हालांकि, अब ये रिसेप्शन फिलहाल रद्द हो गया है ।

 
विज्ञापन

5 of 6
neeti mohan
नीति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से दोनों ने रिसेप्शन पोस्टपोन कर दिया है। बता दें कि नीति और निहार ने इस रिसेप्शन में शामिल होने वाले सभी गेस्ट को पर्सनल मैसेज भेजा है। इस मैसेज में उन्होंने रिसेप्शन के पोस्टपोन की बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neeti mohan
नीति की शादी के बाद की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । निहार ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकार्णिका से डेब्यू किया है । नीति से शादी करने से पहले निहार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को डेट कर चुके हैं। नीति मोहन की संगीत सेरेमनी में अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप और भाई अपारशक्ति खुराना के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें