फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से चलेगी शक्ति मेट्रो, दिखाई जाएंगी महिलाओं की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को यूपीएमआरसी की ओर से शक्ति मेट्रो चलाई जाएगी। गुरुदेव चौराहा मेट्रो स्टेशन से विभिन्न संस्थाओं और एनजीओ से जुड़ी महिलाएं विशेष रूप से डिजाइन की गई इस मेट्रो में सवार होकर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की प्रेरणादायक यात्राओं और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह तक चलने वाली एग्जीबिशन ऑन व्हील्स में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को सम्मानित करने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सात और आठ मार्च को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शो योर टैलेंट कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी।

सात मार्च को गायन और आठ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओपन माइक और काव्य पाठ का आयोजन होगा। नौ मार्च से मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर पुस्तक मेला शुरू होगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि यह पहल महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने और उनका उत्सव मनाने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें