फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एमराल्ड गार्डन प्रीमियर लीग सीजन दो की शुरुआत आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एमराल्ड गार्डन प्रीमियर लीग सीजन दो (ईजीपीएल) के दूसरे संस्करण का आयोजन सात से 15 मार्च तक सोसाइटी परिसर में किया जाएगा। इसमें सोसाइटी के 18 से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। 14 टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को एमराल्ड गार्डन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अर्पित गुप्ता और ऋषभ मिश्रा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सात मार्च को सन मून और साध्वी इलेवन के बीच होगा, जबकि ग्रुप-बी में एसआरए इलेवन और कनिष्क इलेवन आमने-सामने होंगे। अर्पित गुप्ता ने बताया कि इस बार खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। लीग का उद्देश्य सोसाइटी में खेल भावना को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।

प्रतियोगिता के सभी मैच 16-16 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें हर टीम में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहेंगे। लीग में महिलाओं की चार टीमों, मिश्रित आयु वर्ग की आठ टीमों और वरिष्ठ नागरिकों की दो टीमों के बीच भी मुकाबले होंगे। आयोजन समिति के सदस्य ऋषभ मिश्रा के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले 13 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 15 मार्च को डे-नाइट प्रारूप में आयोजित होगा। मौके पर लीग के कमिश्नर आनंद जैन के साथ अनिल, आभा पटेल, ज्योति खंडेलवाल, अंजू अवस्थी, मीरा, विनय और घनश्याम अग्रवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें