फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटों पर जीत की गणित समझेंगे शाह

Fri, 03 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : Getty
विज्ञापन
कानपुर। बुंदेलखंड और कानपुर परिक्षेत्र के 18 हजार 723 से बूथ प्रमुखों के साथ 4 जून को मीटिंग करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 52 विधानसभा सीटों पर जीत का गणित भी समझेंगे। इस सिलसिले में पार्टी आलाकमान ने क्षेत्रीय नेताओं ने गुरुवार को पूरी जानकारी मांगी है। विधानसभा की अनारक्षित और सुरक्षित सीटों का ब्योरा अलग-अलग तलब किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरस्वती बीएड कॉलेज रूमा में बूथ प्रमुखों से सीधा संवाद करेंगे। बताएंगे कि बूथ भाजपा की प्राथमिक इकाई है। इसके सहारे ही चुनाव जीता जाता है। यूपी का अगला चुनाव वर्ष 2017 में होगा। इसका आगाज अमित शाह कानपुर नगर से ही करेंगे। पार्टी हाई कमान से सूचना मांगे जाने के बाद भाजपा की क्षेत्रीय कमेटी सक्रिय है। कानपुर परिक्षेत्र से संबंधित भाजपा के आठ जिलों की 33 विधानसभा सीटों का गणित भी तैयार कर लिया गया। जातिगत आंकड़ा भी बनाया गया है। बुंदेलखंड परिक्षेत्र में 19 विधानसभा सीटें हैं। इनका गणित भाजपा अपने पक्ष में समझ रही है। यही हिसाब-किताब राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी देने की तैयारी है। इसको लेकर भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं की गुरुवार को सरस्वती कॉलेज रूमा में मीटिंग भी हुई। बूथ प्रमुखों के सम्मेलन की तैयारियों के साथ दोनों परिक्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों पर जीत-हार का गणित भी समझा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें