फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसजीएसटी दल ने पकड़ी एक ही नंबर प्लेट की दो गाड़ियां, एक ही ई-वे बिल से हो रहा था कई बार माल का परिवहन

Sat, 31 May 2025 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में एक ही ई-वे बिल से कई बार माल का परिवहन किया जा रहा था। दोनों वाहनों में लोड माल का सत्यापन और तौल कराया जा रहा है। इसके बाद कर चोरी का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
एसजीएसटी कार्यालय में खड़े एक ही नंबर के दो वाहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कर चोरी के लिए व्यापारी नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। एसजीएसटी विभाग के सचल दल एक ने एक अनोखा और गंभीर मामला पकड़ा। विभाग की टीम ने एक ही नंबर प्लेट की दो गाड़ियों को जांच के दौरान रोका तो मामला खुला। एक वाहन में लोहे के एंगल और दूसरे में पाइप लोड मिला। दो वाहनों में एक ही नंबर प्लेट मिलने की जानकारी परिवहन विभाग को भी दी गई है।

विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त एसआईबी सुशील कुमार गौतम ने बताया कि राज्य कर सचल दल दस्ता 12 इकाई के सहायक आयुक्त अजीत कुमार सिंह, राज्य कर अधिकारी एसपी वर्मा ने कानपुर के जूही मोड़ पर शुक्रवार को एक ही नंबर प्लेट यूपी78जीएन3554 के दो वाहन कर चोरी करते हुए पकड़े थे। एक वाहन में लोहे के एंगल और दूसरे में पाइप लोड पाया गया। दोनों वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीएसटी कार्यालय लाया गया। नियमानुसार ई-वे बिल में वाहन संख्या का उल्लेख करते हुए माल का परिवहन किया जाता है।

विज्ञापन

चोरी का आकलन किया जाएगा
इस मामले में एक ही ई-वे बिल से कई बार माल का परिवहन किया जा रहा था। दोनों वाहनों में लोड माल का सत्यापन और तौल कराई जा रही है। इसके बाद कर चोरी का आकलन किया जाएगा। परिवहन विभाग को भी कार्रवाई के लिए मामले की जानकारी दी गई है। वहीं अपर आयुक्त ग्रेड एक आरएस विद्यार्थी और अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी कुमार आनंद ने बताया कि इस प्रकार के मामलों की धरपकड़ जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें