फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दानिश और प्रशांत के खेल से एसजीएम स्ट्राइकर्स जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब मैदान पर सोमवार से बीपी क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में एसजीएम स्ट्राइकर्स ने फेयरडील फाइटर को 47 रन से शिकस्त दी। अब्दुल दानिश के 49 रन बनाए वहीं प्रशांत श्रीवास्तव ने चार विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अब्दुल दानिश को दिया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एसजीएम स्ट्राइकर्स के कप्तान नीलेश खंडेलवाल ने पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 143 रन बनाए। अब्दुल दानिश ने 50 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 49 रन की उपयोगी पारी खेली। सौरभ ने 20, अमित कटियार ने 14 और विपिन शुक्ला ने 10 रन का योगदान दिया। फेयरडील की ओर से तुषार और हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेयरडील फाइटर की पारी 17.1 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। हिमांशु त्रिपाठी ने 26 और कमल जैन ने 16 रन बनाए, एसजीएम की ओर से प्रशांत श्रीवास्तव ने 20 रन देकर चार विकेट झटकते हुए विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अमित कटियार, रवि सक्सेना, अब्दुल दानिश, नीलेश खंडेलवाल और सौरभ सिंह को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले लीग का शुभारंभ उप्र टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन, एनएलके स्कूल के अभिषेक चतुर्वेदी और दून इंटरनेशनल स्कूल के अमरप्रीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें