कानपुर। वडोदरा में चल रहे सीबीएसई टेबल टेनिस नेशनल गेम्स में 14 वर्षीय खिलाड़ी आदित्य राज सिंह ने शुरुआती मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। आदित्य ने इंडिया अंडर-19 के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सौरभ कपूर को कड़ी चुनौती दी। उनके तेज रिफ्लेक्स, आक्रामक शॉट और फुटवर्क की विशेषज्ञों ने सराहना की। आदित्य कौशलपुरी स्थित श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर के कक्षा नौ के छात्र हैं। आदित्य दो वर्षों से सीबीएसई क्लस्टर में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने कानपुर जिला अंडर-15 प्रतियोगिता में भी दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी उपलब्धि पर प्रधानाचार्या स्मिता त्रिवेदी, डायरेक्टर शोभा दास और चंद्रप्रभा सिंह ने बधाई दी। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव पाठक बॉबी, अध्यक्ष संजय टंडन समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।