हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।
युवती ने तहरीर के माध्यम से आरोप लगाते हुए बताया कि कस्बे का एक युवक उसके घर चार वर्ष पूर्व से आता रहा। युवक ने शादी का झांसा देकर उसको अपने मकान पर लेकर जाकर शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर उसने गर्भपात भी करा दिया।
युवती ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने नोटरी में लिखा पढ़ी कर ली। युवती ने जब उससे कोर्ट मैरिज करने की बात कही तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। युवक, उसकी मां व बहन ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक चार वर्षो से उसके साथ यौन शोषण करता आ रहा है। अब उसे जाने से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।