फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बारिश में गिरी कच्चे मकान की दीवार, स्कूल से लौट रहे सात साल के मासूम की मौत, पांच वर्षीय बच्ची घायल

Thu, 06 Aug 2026 05:28 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: लगातार हो रही बारिश के बीच अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल से घर लौट रहे सात वर्षीय बालक की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उसके साथ चल रही पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य कराया।
विज्ञापन
बारिश में कच्ची दीवार गिरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर लगातार हो रही बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश से सीली एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे की चपेट में आकर प्राथमिक विद्यालय से पढ़कर घर लौट रहे सात वर्षीय मासूम बालक की मलबे में दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ चल रही पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन

स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा

सिहुरा गांव निवासी अनुराग वर्मा का सात वर्षीय बेटा निखिल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह पड़ोसी मुकेश कुमार निषाद की पांच वर्षीय बेटी निशा के साथ घर लौट रहा था। दोनों बच्चे जैसे ही गांव में सालिकराम के मकान के पास पहुंचे, तभी बारिश के कारण कमजोर हो चुकी कच्ची दीवार अचानक दोनों बच्चों पर आ गिरी।

सात वर्षीय मासूम की मौत - फोटो : amar ujala

मलबे से निकाला गया बाहर, परिवार में कोहराम

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम निखिल की सांसें थम चुकी थीं। घायल बच्ची निशा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मासूम बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन

बुलडोजर से हटवाया गया मलबा, जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम ऊषा सिंह और अमराहट थानाध्यक्ष महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बुलडोजर बुलवाकर मलबा हटवाया। एसडीएम ऊषा सिंह ने बताया कि मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और शासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें