फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल सहित सात ट्रेनें रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर सेक्शन में खुरहंड-डिंगवही-बांदा स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इसके लिए ब्लॉक लेने से आठ ट्रेनें निरस्त की गई है। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें भी विभिन्न स्टेशनों के बीच रोक-रोक कर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन 14109-14110 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल 11 दिसंबर को और 11801-11802 ग्वालियर -प्रयागराज, 64613-64614 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा, 64601-64602 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल पांच से 11 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस दो, तीन व चार दिसंबर को मानिकपुर और अतर्रा के बीच 30 मिनट, पांच, छह व आठ दिसंबर को मानिकपुर-अतर्रा के बीच 50 मिनट और नौ, दस व 11 दिसंबर को 60 मिनट रोककर चलाई जाएगी। वहीं 18203 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस एक व 10 दिसंबर को ओहन-अतर्रा के बीच 30 मिनट, आठ दिसंबर को 60 मिनट, 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर दो, तीन व चार दिसंबर को भीमसेन-बांदा के बीच 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 19436 आसनसोल-अहमदाबाद सात दिसंबर को मानिकपुर-अतर्रा के बीच 50 मिनट, 04115 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 11 दिसंबर को भीमसेन-खैरार के बीच 60 मिनट रोककर चलाई जाएंगी। इनके अलावा भी कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक-रोक कर चलाई जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें