फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी व सात बार विधायक रहे भगवती सिंह विशारद का देहांत

Mon, 02 Dec 2019 03:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
भगवती सिंह विशारद फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उन्नाव के भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे भगवती सिंह विशारद का देहांत हो गया। वह 30 सितंबर को 99 साल के हुए थे। विशारद मूल रूप से बीघापुर तहसील के झगरपुर गांव के निवासी थे।
विज्ञापन


काफी समय से कानपुर के धनकुट्टी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में ही गुजार दिया। अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने बीकॉम किया और फिर हिंदी साहित्य में विशारद किया, तभी से विशारद की उपाधि उनके नाम से जुड़ गई।

वह अपने पीछे परिवार में बेटे रघुवीर, बहू कमला, पौत्र अनुराग, पौत्रवधू सुनीता, परपौत्र अभिषेक और पुत्र नरेश सिंह व बहू चंदा को छोड़ गए हैं। उनके पुत्र रघुवीर उन्नाव के गांव में रहते हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह कानपुर में उनका देहांत हुआ। पार्थिव शरीर उन्नाव के पैतृक गांव लाया जा रहा है। जीवित अवस्था में उन्होंने देहदान कर दिया था। भतीजे वीर प्रताप सिंह ने बताया कि कानपुर मेडिकल कॉलेज में बात हुई है शव मंगलवार को मेडिकल कॉलेज को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें