डेरापुर (कानपुर देहात)। शनिवार की रात कस्बे के बिहारी गांव के पास एक ढाबे पर चालक ने ट्रक खड़ा कर खाना खाया। इसके बाद केबिन में सो गया। इसी दौरान चोरों ने ट्रक के टैंक का लाता तोड़कर दो सौ लीटर डीजल पार कर दिया। ट्रक चालक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली से कार लाद कर हजारी बाग बिहार जा रहा था। भगवानपुर थाना व गोपाल गंज, बिहार के ट्रक चालक झुल्लन माही ने बताया कि इटावा कानपुर हाईवे की तरफ जा रहा था। खाना खाने के लिए डेरापुर के बिहारी गांव के पास एक ढ़ाबा में ट्रक को खड़ा कर दिया। खाना खाने के बाद वह ट्रक की केबिन में सो गया।
सुबह जागने पर उसे शंका हुई तो ट्रक का टैंक चेक किया। चालक ने बताया कि चोर टैंक से करीब दो सौ लीटर डीजल पार कर ले गए। मामले की जानकारी चालक ने बिहार घाट चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। बाद में चालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी दिग्विजय यादव मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।