यूपी के हमीरपुर में नेशनल हाईवे-86 पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर के सजेती में बाइक सवार को बचाने में दो तेज रफ्तार ट्रक आपस में भिड़ गए।
#Visuals: 5 killed, 4 critically injured in a collision between two trucks in Kanpur's Sajeti pic.twitter.com/oIGL2MOgVW
— ANI UP (@ANINewsUP) December 8, 2017
विज्ञापन
2 of 5
हमीरपुर हाईवे पर हादसे की तस्वीरें
मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी भी चार लोग क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों के अंदर फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
3 of 5
हमीरपुर हाईवे पर हादसे की तस्वीरें
हमीरपुर -नेशनल हाइवे 86 में तेज रफ्तार दो ट्रक आपस मे भिड़े गए। ट्रको की भिड़ंत में एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया।
4 of 5
हमीरपुर हाईवे पर हादसे की तस्वीरें
चार अभी भी फंसे हुए हैं उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हमीरपुर बॉडर के कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के अनुपुर मोड़ के पास ये भीषण हादसा हुआ है।
घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है। अस्पताल में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है।