फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें 'सल्लू की शादी', नजर आएंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान 

Fri, 08 Dec 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म ‘सल्लू की शादी’ में एक्ट्रेस जीनत अमान एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी
बॉलीवुड में बोल्डनेस का छौंक लगाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान ‘सल्लू की शादी’ में नजर आने वाली हैं। ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ से लेकर ‘कुर्बानी’तक, ऐसी ही फिल्में हैं जिनमें उनकी ब्यूटी ने फिल्मों को चलाने में अहम भूमिका निभाई है। जीनत अमान आज 66 साल की हो गई हैं।   
विज्ञापन

2 of 4
जीनत अमान
फिल्म ‘सल्लू की शादी’ से एक्ट्रेस जीनत अमान एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म में रवि पांडे और अर्शीन मेहता ने लीड रोल निभाया है। जीनत अमान के अलावा किरन कुमार, असरानी, रज्जाक खान, रंजना खाटीवाड़ा, गौहर खान, संदीप आनंद और संदीप सिंह भदौरिया भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
शूटिंग के दौरान जीनत अमान
1.1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं ट्रेलर
हाल में टी सीरीज ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को 1.1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। राइटर विवेक मोदी ने बताया कि उन्होंने बहुत सारे लोगों के मुंह से डायलॉग सुना है। यह सुनकर अच्छा भी लगा। फिल्म कॉमेडी है। इसमें आलिया नाम की एक लड़की की कहानी है। वो सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। उसी से शादी करना चाहती है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
सल्लू की शादी फिल्म के डायरेक्टर मोहम्मद इसरार
स्क्रीन पर नजर आएंगे इटावा के कलाकार
फिल्म के डायरेक्टर इटावा के मो. इसरार अंसारी हैं। फिल्म की कुछ शूटिंग इटावा में भी हुई है। यहां के कुछ कलाकार भी स्क्रीन पर नजर आएंगे। कानपुर के विवेक मोदी के अलावा इटावा के रवि पांडेय और संदीप भदौरिया ने भी फिल्म में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें