आईआरसीटीसी की ओर से सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए ट्रेन टूर पैकेज जारी किया गया है। 11 रात और 12 दिन का यह पैकेज 11340 रुपये प्रति व्यक्ति का है। इसमें रहना, खाना, घूमना शामिल है। 14 सितंबर से 25 सितंबर तक यह पैकेज चलेगा।
विज्ञापन
2 of 4
7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का स्पेशल टूर पैकेज 14 सितंबर से
इसमें ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, ऋयंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और शिरडी में सांई मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का स्पेशल टूर पैकेज 14 सितंबर से
ट्रेन में बैठने की सुविधा कानपुर के अलावा लखनऊ, बनारस, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी और झांसी रेलवे स्टेशन से है। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना, स्थानीय यात्रा बसों में और रात में धर्मशालाओं में रुकने की व्यवस्था होगी।
7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का स्पेशल टूर पैकेज 14 सितंबर से
इसके लिए यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में जाकर टूर बुकिंग करा सकते हैं। वेबसाइट irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844559, 9794863637 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।