फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात प्रेमिका के कमरे में था प्रेमी, देखते ही घरवालों ने उठाया सूजा, फिर जो किया उससे फैली सनसनी

Sat, 01 Sep 2018 08:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
बृहस्पतिवार रात प्रेमिका के घर घुसे समुदाय विशेष के युवक को पकड़कर परिजनों ने ऐसी दर्दनाक सजा दी कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पहले युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल, फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामला यूपी के हरदोई जिले का है।

 
विज्ञापन

2 of 4
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
मामला कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। मोहल्ले के अशरफ (25) पुत्र कादिर का नजदीक रहने वाले दूसरे समुदाय की युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार रात सवा दस बजे अशरफ युवती के घर पर छत के रास्ते से घुस गया। अशरफ को घर पर घुसता देख परिजनों ने उसे दबोच लिया और कमरे में बंद कर पहले उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
लाठी-डंडों से जमकर पीटने के बाद युवक की दोनों आंखों पर सूजे के कई प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। युवक के सड़क पर जख्मी पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर युवक के परिजनों को जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डाक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि युवक की एक आंख डैमेज हो गई है, जबकि दूसरी आंख भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
इस बाबत सीओ बघौली अखिलेश रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि युवती के पिता की ओर से युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के प्रयास की तहरीर दी गई। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें