फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सात दिन शेष, इंस्पायर अवार्ड योजना में हुए 69 फीसदी आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन करने में प्रदेश में जनपद 40वें पायदान पर है। जिले को 4445 छात्रों के आवेदन का लक्ष्य सौंपा गया है। अब तक 3100 आवेदन हुए हैं। तय लक्ष्य के सापेक्ष करीब 69 प्रतिशत ही छात्राें ने आवेदन किया है। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले कई निजी स्कूलों का अब तक खाता भी नहीं खुल पाया है। ऐसे में 30 सितंबर तक लक्ष्य हासिल करना विभाग के सामने बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 15 जून से ऑनलाइन नामांकन चल रहे हैं। तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लक्ष्य तक नहीं पहुंचे हैं। पहली बार इस योजना में 11वीं और 12वीं के छात्रों को शामिल किया गया है। छात्रों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करने के उद्देश्य से इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत समय-समय पर प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पायर में आवेदन बढ़ाने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है अभी सात दिन का समय है, लक्ष्य से अधिक आवेदन इस बार जिले से हो जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें