फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहजादपुर में कलशयात्रा के साथ सात दिवसीय भगवत कथा शुरू

Mon, 20 Nov 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र के शहजादपुर गांव में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। कलशयात्रा गांव में भ्रमण करते कथा पंडाल तक पहुंची। इस दौरान लोगाें ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आचार्य मारुति नंदन शास्त्री ने हवन पूजन व कलश स्थापित कथा की शुरुआत की।
विज्ञापन

कलशयात्रा में परीक्षित उमेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आशा, निशा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता ने सिर पर पोथी रखी। वहीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला भी शामिल हुई। पीत वस्त्र धारण किए लोग शोभा बढ़ाते नजर आए। कार्यक्रम स्थल से शुरू हुई कलशयात्रा पूरे गांव में भ्रमण कर कथा पंडाल पर समाप्त हुई। इस दौरान आचार्य मारुति नंदन शास्त्री ने कलश स्थापित कर हवन पूजन किया। पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा में माहत्म्य 24 अवतार, नारद पूर्व जन्म पर प्रवचन किए गए। आचार्य ने कहा कि कथा श्रवण करने से सुख समृद्धि मिलती है। आयोजक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक कुंतीस्तुति, परीक्षित जन्म, कलिनिग्रह, शुकागमन पर आचार्य वर्णन करेंगे। इस दौरान कन्हैया गुप्ता, श्यामू शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, अमर यादव, राजन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें